‌‌‌ मोहब्बत में मारा गया बुढ़ाडीह का सलाम

0
1528

बक्सर खबर। राजपुर थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ाडीह के बधार में गत मंगलवार को सलाम अंसारी (21) की हत्या कर दी गई। इस मामले में दो लोगों के खिलाफ नामदज प्राथमिकि सलाम के परिवार की तरफ से दर्ज कराई गई है। आज बुधवार को पुलिस ने बताया कि सलाम के परिवार वालों द्वारा दिए गए तथ्यों ने जांच को एक दिशा दी है। इस क्रम में यह बात सामने आई कि प्राथमिकि में दर्ज एक शख्स और सलाम दोनों क्षेत्र की ही एक युवती के प्रेम में पड़े हुए थे। इसी बात को लेकर उनमें अनबन चल रही थी। पुलिस अपराधियों को दबोचने में जुटी हुई है। मामले का खुलासा उनकी गिरफ्तारी के बाद ही संभव है।

इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनपा निवासी एक युवती से सलाम अंसारी का प्रेम चल रहा था। उसी लड़की से सलाम की हत्या में नामदज दो में एक युवक भी प्रेम करता था। इस बात को लेकर दोनों में अनबन चल रही थी। दोनों एक दूसरे को अपना रास्ता बदल लेने के लिए कह रहे थे। बावजूद इसके दोनों में से कोई भी अपना रास्ता बदलने को तैयार नहीं था। इसकी परिणति मंगलवार को सलाम की हत्या के रूप में सामने आई। इस संबंध में राजपुर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मामले में सलाम के परिवार वालों ने मंगराव के अफताब अंसारी और महताब अंसारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा। उनके पकड़े जाने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। हालांकि प्रेम वाले एंगल पर उन्होंने सीधा कुछ तो नहीं कहा लेकिन दबे रूप में इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि आफताब और महताब के पकड़े जाने पर ही साफ तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here