इनसे मिलिए : अपने बैच के बारहवें टॉपर हैं डीएम राघवेन्द्र

0
1614

बक्सर खबर । आज हमारे साथ हैं बक्सर के डीएम राघवेन्द्र सिंह। हमारे साप्ताहिक कालम इनसे मिलिए के लिए रविवार को बातचीत हुई। इस क्रम में पता चला 2013 बैच के 12 टॉपर हैं। चयन के बाद प्रशिक्षण पूरा कर जब बिहार कैंडर के आइएएस पदाधिकारी के रुप में योगदान किया तो पहली तैनाती एसडीओ मोतिहारी के पद पर हुई। मार्च 15 में वहां का पदभार संभाला और अपनी सक्रिय भागीदारी से काफी लोकप्रिय रहे। पुन: वहां से दूसरा तबादला नवम्बर 2017 में डीडीसी गया के पद पर हुआ। छह माह का कार्य अनुभव उनके पास उप विकास आयुक्त के पद का भी है।

इस बीच सरकार ने पूरे बिहार बड़े पैमाने पर पदाधिकारियों का तबादला किया। राघवेन्द्र सिंह को बक्सर का जिलाधिकारी बनाया गया। जिन्होंने 4 मई को जिलाधिकारी बक्सर का प्रभार तत्कालीन डीएम अरविंद कुमार वर्मा से ग्रहण किया। बक्सर खबर ने उनसे जानना चाहता आप बक्सर आए हैं। यह आपका पहला जिला है। इसके लिए आपने क्या सोच रखा है। श्री सिंह ने कहा सरकार की सात निश्चय योजना एवं विभागीय निर्देशों के अनुरुप सभी योजनाओं को मूर्त रुप देना हमारी प्राथमिकता है। रहीं बात बक्सर की तो वह यहां की प्राथमिकताओं के अनुरुप तय होगा। कहां क्या करने की आवश्यकता है।

add

व्यक्तिगत परिचय
बक्सर । राघवेन्द्र सिंह का जन्म 1 जुलाई 1984 को उत्तर प्रदेश में हुआ। अपने गृह जिले से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद आप उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए। सिविल सेवा की परीक्षा में सामान्य श्रेणी का होने के बावजूद 12 स्थान प्राप्त किया। आज 34 वर्ष की उम्र में बक्सर के डीएम हैं। पत्नी भी मध्यम प्रदेश कैडर की पदाधिकारी हैं। बातचीत के क्रम में पता चला, आप किसी भी कार्य को सलीके से संपादित करने का शौक रखते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here