शादी के पांच माह बाद ही विवाहिता की संदिग्ध मौत

0
3165

-ससुराल वालों पर लगा दहेज हत्या का आरोप
बक्सर खबर। कोरानसराय थाना के बैरिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। घटना मंगलवार देर रात की है। मृतक नीतू कुमारी के पिता उपेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या की गई है। दहेज में बाइक की मांग ससुराल वाले कर रहे थे। हमने अपने सामर्थ्य के अनुरुप दान-दहेज दिया था। बाइक देने का वादा भी किया था। लेकिन, इन लोगों ने उसे जान से मार दिया।

परिजन नीतू (23 वर्ष) का शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए बुधवार को पुराना सदर अस्पताल ले आए थे। वहां बातचीत में उसके पिता उपेन्द्र सिंह ने बताया कि मई 2023 में ही उसकी शादी बैरिया गांव के संतोष कुमार के साथ की गई थी।आज बुधवार की सुबह चार बजे के लगभग उसके ससुर सत्येन्द्र कुमार सिंह का फोन आया। यहां आइए जरा जरुरी काम है। इन दोनों के मध्य विवाद है। हम लोग वासुदेवा ओपी के अमित राय के डेरा गांव के निवासी हैं।

जो कोरानसराय थाना से बहुत दूर नहीं है। मैं नीतू की ससुराल पहुंचा तो उसके ससुर कहने लगे कि फंदे से लटककर आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन, हमारा मानना है कि उसकी हत्या की गई है। हमने इसकी सूचना कोरानसराय थाने को दी। पुलिस ने शव के साथ हमें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन, इसमें पूरे परिवार का हाथ है। हालांकि कोरानसराय पुलिस के अनुसार अभी लिखित प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here