‌‌ मनोज पांडेय बने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

0
604

-कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जताई खुशी
बक्सर खबर। एनएसयूआई से छात्र राजनीति प्रारंभ करने वाले कांग्रेस के उर्जावान नेता मनोज पांडेय को पार्टी ने अपना जिलाध्यक्ष मनोनित किया है। पार्टी के निर्णय का स्वागत करते हुए अनिल उपाध्याय ने कहा कि लंबे अरसे बाद पार्टी ने बक्सर को बेहतर नेतृत्व दिया है। मनोज पांडेय को अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ प्रमोद ओझा ने कहा कि

मनोज जिला के युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे सिर्फ संगठन को ही नहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के हाथों को भी मजबूत करेंगे। पांडेय औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिकिशुनपुर गांव के निवासी हैं। उनके मनोनयन पर रोहित उपाध्याय, विकास कौशिक, अभय मिश्रा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here