‌‌‌अपराधियों के पास से लूट की बाइक व हथियार बरामद

0
1754

बक्सर खबर। राजपुर इलाके में मंगलवार को पकड़े गए तीनों अपराधी लूटेरे हैं। आज उन्हें मीडिया के सामने लाया गया। एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने बताया इन सभी ने मिलकर भूरे रंग की अपाचे बाइक लूटी थी। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। इनके कब्जे से एक और बाइक मिली है। साथ ही 315 बोर का देसी कट्टा भी मिला है। यह वही तीन अपराधी थे। जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से राजपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

एसपी के अनुसार संदीप पटवा उर्फ संजय यादव गिरोह का सरगना है। यह उत्तर प्रदेश के रानीगंज का रहने वाला है। पुलिस इसे कुछ समय से तलाश रही थी। इसके अलावा सोनू मिश्रा और जगतानंद मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है। जो रोहतास जिला के थाना दिनारा के रहने वाले हैं। इस सफलता के लिए एसपी ने राजपुर थानाध्यक्ष को सराहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here