बीवी का मायके रहना नहीं आ रहा था रास,फंदे से लटककर दे दी जान

0
688

बक्सर खबर: शादी के बाद बीवी का मायके रहना पति को रास नहीं आ रहा था। वह पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन बीवी की जिद थी कि वह रहेगी तो मायके में ही। उसकी यह जिद पति को इस कदर नागवार लगी कि उसने फंदे से लटक कर जान दे दी। यह मामला सोनबरसा गांव का है।

पुलिस ने बताया कि बिहियां के पप्पू गुप्ता(35)की शादी सोनबरसा की बबीता(33)से हुई थी। पप्पू बुधवार को अपनी ससुराल में आया था। शाम में उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। बताया जाता है कि उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। पप्पू बबिता से ससुराल चलने की कहता लेकिन बबीता हर बार इनकार कर देती। इसको लेकर उनमें हमेशा अनबन रहा करती थी। बुधवार को भी इन्हीं सब बातों को लेकर उन दोनों के बीच तकरार हुआ। रात में खाने पीने के बाद पप्पू सोने के लिए पत्नी से अलग उपर के कमरे में चला गया। तब किसी को गुमान नहीं था कि वह दुनिया को छोड़ देने का मन बना चुका है। यह जानकारी तो गुरुवार की सुबह हुई जब बबीता उसके कमरे का दरवाजा खुलवाने पहुंची। आवाज देने के बाद भी उसने दरवाजा नहीं खोला तो घर के अन्य लोगों को बुलाई। जब लोगों ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पप्पू फंदे पर झूल रहा है। घरवालों ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर सोनबरसा ओपी की पुलिस पहुंची और कार्रवाई में जुट गई। सोनबरसा ओपी प्रभारी मनोज पाठक ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता की दो शादी थी। उसका एक भाई बाहर काम करता है। वहीं बबीता का कोई भाई नहीं है। वह अपने मायके में ही रहती है। उन्होंने बताया कि बबीता ने पुलिस को शिकायत दी है कि पप्पू से उसकी पटती नहीं थी। वह अक्सर उससे मारपीट और झगड़ा करता रहता था।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here