कुशवाहा ने कहा लालू को बेटे की चिंता, नीतीश की नहीं

0
672

-पत्रकार वार्ता ने लगाया कमजोर वर्ग को पीछे धकेलने का आरोप
बक्सर खबर । राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने रविवार को बक्सर में कहा कि लालू यादव को अपने बेटे की चिंता है। वह कैसे मुख्यमंत्री बनेगा। इसके लिए वे नीतीश कुमार के साथ आए हैं। उनका मकसद यह नहीं की नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बने। उनको तो सिर्फ और सिर्फ अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। देश की राजनीति में एक वक्त ऐसा आया था। जब लालू चाहते तो मुलायम यादव देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे।

लेकिन, उनको तो अपने राजनीतिक कद से मतलब था। लंबे समय तक पति-पत्नी बिहार के मुख्यमंत्री रहे। उस वक्त उन्होंने गरीबों का क्या कल्याण किया। उपेन्द्र कुशवाहा ने कई गंभीर राजनीतिक बातें कही। वे जिला अतिथि गृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनका आगमन शनिवार को ही एक राजनीतिक कार्यक्रम में हुआ था। रात्रि विश्राम के बाद वे पत्रकारों से उन्होंने बात की और अगले राजनीतिक सफर पर रवाना हो गए। इस दौरान उनके दल के अन्य प्रदेश स्तर के नेता, विन्ध्याचल कुशवाहा, बंटी शाही वे अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here