‌‌‌हत्या कर फेंक दी नहर में किशोरी की लाश

0
3024

बक्सर खबर। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूखी नहर में रामपुर गांव के पास किशोरी की लाश पड़ी है। उसके गले में गमछा लिपटा है। ऐसा लगता है किसी ने उसे गला घोटकर मार दिया है। नावानगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा उसकी उम्र महज 13 या 14 वर्ष के लगभग होगी। शरीर पर सलवार-समीज है। गले में चुनरी जैसा गमछा लिपटा है।

नहर सूखी होने के कारण पुलिस ने आस-पास मुआयना किया। जांच में ऐसा प्रतीत हुआ कि लाश को यहां कुछ घंटे पहले ही लाकर फेंका गया हो। घटना आज मंगलवार देर शाम की है। पुलिस यह जानने में जुटी है। वह कौन है और कहां की है? फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वह नन्हीं जान कौन है। यह पता लगाना पुलिस के लिए बेहद जरुरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here