कौन है खूंटी पर गोली चलाने वाला शूटर, पुलिस ने दो को उठाया

0
2943

बक्सर खबर। खूंटी यादव की हत्या को 48 घंटे गुजर चुके हैं। घायल यशवंत के बयान पर पुलिस ने छह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। लेकिन खूंटी पर गोली चलाने वाला मुख्य शूटर कौन था। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस उसकी का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

सूत्रों ने बताया जिनको पुलिस ने दबोचा है वे प्राथमिकी अभियुक्त नहीं है। लेकिन यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या करने वाले कौन थे। जिसने गोली चलाई वह गाड़ी के पास आया था। खूंटी यादव को उसने प्रणाम भी किया। यह तो तय है चौधरी के परिवार से किसी ने ऐसा नहीं किया होगा। क्योंकि वे तो प्रणाम करने से रहे।

add

जिसने ऐसा किया उसने पास जाने के लिए नाटक किया। मौका मिलते ही गोली मार दी। यह अंदाज किसी पेशेवर अपराधी का है। इन पहलुओं पर पुलिस गंभीरता से विचार कर रही है। इस संबंध में पूछने पर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है। क्योंकि नामजद फरार है और पुलिस के हाथ अभी कोई सफलता नहीं लगी है। इस संबंध में सदर डीएसपी सतीश कुमार ने बक्सर खबर को बताया कि फिलहाल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। हम लोग बहुत ही बारीकी से मामले की जांच कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here