दिखावा नहीं स्वक्ष प्रयास, पहले सफाई फिर शहीदों को श्रद्धांजलि

0
184

बक्सर खबर। कार्यक्रम तो शहर में बहुत से मनाए जाते हैं। लंबे समय बाद आज युवाओं का सार्थक प्रयास देखने को मिला। आज शुक्रवार को कारगिल दिवस था। इस मौके पर अंखुआ संस्था ने शहर के लोगों से एक दिन पहले अपिल की। आप आएं मदद करें। हम सब मिलकर कारगिल शहीद पार्क को स्वक्ष बनाए। बहुत लोग नहीं पहुंचे। लेकिन जो आए उनके हाथ में सफाई का साजो सामान था। कुछ के हाथों पर फूल भी थे। सफाई का क्रम जारी हुआ। कुछ घंटे के परिश्रम में पक्षियों द्वारा फैलाई गंदगी और कैंडल जलाने से गिरे मोम के धब्बों को हटा दिया गया। फिर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जी हां आज की ही तारीख को 1999 में भारत ने पाकिस्तान को हराकर कारगिल युद्ध पर विजय पाया था। इसलिए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कारगिल विजय दिवस के 20 वर्ष पूरे होने पर ‘अँखुआ’ ने आज सुबह छः बजे से बक्सर स्थित कमलदह तालाब में स्थित शहीद स्मारक की साफ-सफाई की। पार्क में घास-फूस व खर-पतवार उग आए थे, जिसे कड़ी मेहनत कर पूरी तरह साफ कर वहाँ मौजूद कचड़ा भी साफ किया गया। उसके बाद शौर्य चिन्ह सहित पूरे कैंपस को सर्फ, हार्पिक आदि से साफ कर पानी से धोया गया। चंदन कात्यान के नेतृत्व में ढाई घंटे तक साफ-सफाई चली। साफ-सफाई के बाद अँखुआ के सभी सदस्यों के साथ मुख्य अतिथि भाजपा के शम्भूनाथ पांडे और अमरेंद्र पांडे ने दीप-प्रज्वलित किया। ततपश्चात डॉ. कन्हैया मिश्रा ने शौर्य चिन्ह पर माल्यार्पण किया। उसके बाद सभी सदस्यों ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर कारगिल युद्ध के नायकों को याद किया। उदय प्रताप और सुमित उपाध्याय ने अपने जोशीले आवाज से कई देशभक्ति नारे लगाए। उसके बाद राजीव रंजन ने राष्ट्रगान जन-गण-मन और शिवम पाठक ने वंदे मातरम गाया। संस्था के संस्थापक सदस्य आशुतोष दुबे ने बताया कि कमलदह तालाब के शहीद स्मारक की स्थिति काफी दयनीय है। वहाँ की गंदगी शहीदों के सम्मान के लिए शर्मनाक है। पार्क के आगे गंदगी फैलाने वाली दुकानें खुल गई हैं। वे लोग अपना कचरा पार्क में और यहां के तालाब में फेंक रहे हैं। इस पर प्रशासन को ध्यान देना चाहिए। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्य पार्षद मीना सिंह, कपिंद्र किशोर भारद्वाज, सत्येन्द्र प्रकाश उपाध्याय, प्रभाकर मिश्रा, नित्यानंद पाठक, राघवेंद्र कुमार, मुकुंद सनातन, राजेश पाल, सूरज पंडित, राज मिश्रा आदि शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here