‌‌‌बस मालिक की गोली मार हत्या, औद्योगिक इलाके में हुई घटना

1
9616

बक्सर खबर। गोलंबर से अपने घर जा रहे व्यक्ति को कुछ लोगों ने गोली मार दी है। उनका घर अहिरौली बांध की तरफ है। विश्वामित्र होटल के पास की गली से होकर वे स्कूटर से घर जा रहे थे। तभी आज्ञत लोगों ने उन्हें गोली मार दी। सूत्रों के अनुसार उनका नाम राजू यादव (38) है। जो बीएसटी बस के मालिक हैं। गोलंबर से कुछ घरेलु उपयोग का सामान लेकर वे लौट रहे थे। तभी यह घटना हुई। उस वक्त शाम के सात बज रहे थे। स्थानीय सूत्रों ने बताया राजू यादव मूल रुप से सिकरौल थाना के धनेजा गांव के निवासी हैं।

उनके भाई भी बस ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़े हैं। उनकी हत्या के पीछे अदावत वजह हो सकती है। पूछने पर पुलिस कप्तान यूएन वर्मा ने बताया कि हत्या हुई है। यह इलाका औद्योगिक थाना क्षेत्र में आता है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। घटना स्थल के महज कुछ दूरी पर ही उनका घर है। हत्या करने वालों ने गोली सर में मारी है। अर्थात बहुत पास से उनके उपर निशाना लगाया गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here