‌‌‌ पत्रकार विवेक सिन्हा की मनाई गयी 12 वीं पुण्यतिथि

0
187

पैतृक गांव चुरामनपुर में आयोजित हुआ कार्यक्रम
बक्सर खबर। पत्रकार व शिक्षक विवेक सिन्हा की 12वीं पुण्यतिथि रविवार को उनके पैतृक गांव चुरामनपुर में मनाई गई। वर्ष 2012 में सड़क दुर्घटना के दौरान उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। तब से लेकर आजतक उनके चाहने वाले प्रत्येक वर्ष सिन्हा को याद करते हैं। उनकी याद में विवेक कुमार सिन्हा स्मृति संस्थान बनाया गया है। जो अनेक कार्यक्रम आयोजित करता है। जैसे रक्तदान, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा, वृक्षारोपण और भी बहुत कुछ।

विवेक सिन्हा की पुण्यतिथि पर उपस्थित लोग

इस कार्यक्रम के संयोजक विवेक के बड़े भाई विनय सिन्हा की पहल पर इसमें शामिल होने अनेक सामाजिक सुबह चुरामनपुर गांव पहुंचे। सभी ने मिलकर उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दीप शिखा ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। जिन्होंने दिवंगत पत्रकार को याद किया। इस दौरान डा भूपेन्द्र कुमार, डॉ रमेश राय, चुरामनपुर पंचायत के मुखिया धनजी पांडेय, माइकल पांडेय समेत विवेक के परिजन व उनके छात्र भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here