‌‌‌ पत्रकार मंगलेश तिवारी की मां विजयलक्ष्मी देवी का स्वर्गवास

0
400

-वाराणसी में हुआ अंतिम संस्कार, पहुंचे पत्रकार साथी
बक्सर खबर। दैनिक भास्कर अखबार के जिला प्रभारी मंगलेश कुमार तिवारी की मां विजयलक्ष्मी देवी का निधन हो गया । रविवार की देर रात अपने आवास ब्रह्मपुर प्रखंड के भदवर गांव में उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र लगभग 58 वर्ष थी। द्वितीय ज्येष्ठ पुत्र ब्रजेश तिवारी ने बताया कि 13 जनवरी से गांव पर ही थीं। रविवार की रात करीब 11 बजे उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। डॉ. कृष्ण कुमार राय की देखरेख में इलाज किया गया। गंभीर स्थिति बताते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर किया। लेकिन, रात एक बजे के आसपास उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। सोमवार की सुबह स्वजनों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधियों व पत्रकारों ने पहुंचकर परिवार को ढांढ़स बंधाया।

उनका मायके बक्सर जिले के ही नावानगर थाना क्षेत्र के रामपुर में था। वे अपने पीछे चार पुत्र, तीन बहुएं व पोते-पोतियों से भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं। सोमवार की सुबह 10 बजे शवयात्रा वाराणसी के लिए निकली। उनका अंतिम संस्कार काशी क्षेत्र के वाराणसी स्थित हरिश्चंद्र घाट पर किया गया। द्वितीय ज्येष्ठ पुत्र ब्रजेश तिवारी ने मुखाग्नि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में पंचायत के मुखिया कन्हैया महतो, सरपंच ललन तिवारी, रामछबिला तिवारी, मदन तिवारी, जितेंद्र तिवारी, हरेंद्र तिवारी, माधव जी तिवारी, मनीष तिवारी, धनजी तिवारी, त्रिलोकी तिवारी, रामाशंकर तिवारी, सूर्यकुमार तिवारी, अजय तिवारी, अलगू तिवारी, सुदर्शन चौधरी, संतोष ओझा, गोपाल ओझा, श्रीभगवान तिवारी, विष्णु भगवान तिवारी समेत अन्य सैकड़ों लोग मौजूद रहे। वहीं बक्सर पत्रकार संघ के संरक्षक बबलू उपाध्याय, महासचिव बंटी व पंकज आदि वाराणसी के गंगा घाट पहुंच उन्हें आदर के साथ नमन करते हुए विदा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here