जिले के स्थापना दिवस पर डीएम ने थामा झाड़ू, की सफाई 

0
708
बक्सर खबर: आज ही के दिन भोजपुर से अलग होकर बक्सर जिला बना था। तब से लगातार इस दिन को स्थापना दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर शनिवार को नगर परिषद के सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। यही नहीं प्रखंड स्तर पर भी इस अभियान को चलाया गया।
स्वयं जिलाधिकारी अरविंद वर्मा ने हाथों में झाड़ू पकड़कर सफाईकर्मियों का साथ दिया। वहीं अन्य अधिकारी भी सफाई अभियान में जुटे हुए थे। जिलाधिकारी के पूर्व के निर्देश के अनुसार दुकानदार और आम लोगों ने भी इस अभियान में अपना योगदान दिया। वार्ड 23 में चले स्वच्छता अभियान में उप मुख्य पार्षद बबन सिंह शामिल रहे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here