‌‌‌ जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय की चाची का निधन

0
206

-शोक संवेदना देने पहुंचे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण
बक्सर खबर। जदयू के प्रदेश सचिव विनोद राय की चाची का गुरुवार को निधन हो गया। आज शुक्रवार को बक्सर के गंगा घाट किनारे  उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सामाजिक, राजनीतिक लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। होटल व्यवसायी सह नेता विनोद राय ने बातचीत के दौरान बताया कि हमारी चाची देव मुना देवी 85 वर्ष की थी।

सिमरी प्रखंड के गायघाट में स्थित अपने घर में उन्होंने अंतिम सांस लीं। उनके पति योगेंद्र राय गायघाट पंचायत के पूर्व मुखिया है। वे 47 वर्षों तक इस पंचायत के मुखिया रहे हैं। वहीं जदूय के जिला महासचिव जितेन्द्र सिंह ने इस दुखद घटना पर शोक प्रकट करते हुए बताया कि उनके निधन की खबर मिलते ही सामाजिक राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here