‌‌‌अब दस बजे से लगेंगी आठवीं तक की कक्षाएं

0
459

बक्सर खबर। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अब पहली से आठवीं तक की कक्षाएं दस बजे से तीन बजे तक लगेंगी। जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह ने आज बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। गुरुवार से जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को इस आदेश का पालन करना होगा। आदेश नहीं मानने वाले के खिलाफ प्रशासन की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पिछले कई दिनों से ठंड अपना विकराल रूप दिखा रही है। ऐसे में सुबह कक्षाएं लगने से छोटे बच्चों को तो परेशानी हो ही रही, उनके अभिभावकों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन से समय बदलने की उम्मीद की जा रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने आज आदेश जारी कर दिया। आदेश की जानकारी होने से बच्चों के साथ अभिभावक भी खुश हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here