सिंचाई कालोनी में मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

0
938

बक्सर खबर। शहर के ज्योति चौक के पास स्थित डीएवी स्कूल के सामने स्थित सिंचाई कालोनी परिसर से गुरुवार को युवक का शव बरामद किया गया। शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था। उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की नियत से ऐसी जगह फेंका गया है। जहां लोगों की नजर नहीं पड़े। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार की दोपहर यह सूचना मिली सिंचाई कालोनी के एक परिसर में भवन के पीछे युवक का शव पड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस वहां पहुंची। लेकिन, शव पूरी तरह क्षत-विक्षत था। उससे उठती दुर्गंध के कारण कोई उसके पास नहीं जान चाह रहा था। लेकिन देखने वालों ने बताया उसके एक हाथ की उंगलियां कटी थी। हाथ में स्टील का कड़ा मौजूद है। शरीर पर जिंस की पैंट और कमीज है।

add

पुलिस के अनुसार उसकी पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन शहर के रिहायसी इलाके में शव मिलने की घटना के बाद से अफवाहों का बाजार गर्म है। मौके पर सदर डीएसपी सतीश कुमार भी जांच को पहुंचे थे। लेकिन फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। उसकी हत्या हुई है या मामला कुछ और है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here