नशे की हालत में करना चाहते थे लड़की को अगवा, ग्रामीणों ने दबोचा

0
940

बक्सर खबर। सिमरी थाना के दुल्हपुर में दो लोगों ने नशे की हालत में लड़की को अगवा करना चाहा। लड़की के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दोनों को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामला शुक्रवार की रात 11 बजे का है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुल्हपुर में चंडी यज्ञ का आयोजन किया गया है। यज्ञ के दौरान एक 25 वर्षीय युवती सामान बेच रही थी। इसी दौरान दुल्हपुर का विनोद सिंह(42) और मझवारी का जितेंद्र यादव उसके पीछे पड़ गए। दोनों शराब के नशे में थे। ये गलत मंशा से युवती को जबरन ऑटो में बैठाने लगे। विरोध में युवती ने शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने विनोद सिंह को दबोच लिया जबकि जितेंद्र फरार हो गया। यज्ञ आयोजन समारोह के अध्यक्ष अरुण सिंह ने विनोद को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विनोद को गिरफ्तार कर लिया। वहीं जितेंद्र की तलाश कर रही है।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here