घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, लोगों ने घेरा थाना

0
2429

– बुधवार को स्कूटी सवार दो लोगों को पिकअप ने मारी थी टक्कर
बक्सर खबर। पिकअप के धक्के से घायल तस्लीम हाशमी की गुरुवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव के साथ लोगों ने डुमरांव थाने का घेराव कर दिया। प्रदर्शन करने वालों का कहना था। यह बहुत ही गरीब परिवार का कमाउ शख्स था। इसका परिवार अनाथ हो गया है। इसे मुआवजा मिलना चाहिए। हंगामा होते देख मौके पर डुमरांव के थानाध्यक्ष दिनेश मलाकार पहुंचे। कुछ देर में वहां प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप कुमार पांडेय भी पहुंच गए। उन्होंने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोग सड़क से हटे और जाम समाप्त हुआ।

स्थानीय लोगों ने बताया तस्लीम हाशमी डुमरांव शहर के ठेलवानी मोहल्ला निवासी थे। खलवा इनार से वे बुधवार को भुअर सिंह के साथ स्कूटी पर सवार हो डुमरांव आ रहे थे। तभी बिक्रमगंज मुख्य पथ पर गैस गोदाम के पास पिकअप ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। भुअर सिंह को छुट्टी मिल गई लेकिन, तस्लीम की मौत हो गई। वह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। घर में उनकी पत्नी तारा खातून व तीन बच्चे हैं। जिनकी उम्र लगभग 18-16-14 है। फिलहाल उन्हें मदद की सख्त जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here