मां की हत्या के आरोप में पुत्र ने कराया चार पर एफआइआर

0
1933

बक्सर खबर: बुधवार को कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छोटका ढ़काईच गांव के बधार में मिली लाश में महिला के बेटे प्रकाश कुमार ने एफआईआर दर्ज कराया गया है। प्रकाश ने सुर्यदेव यादव व मेटा यादव को हत्या का मुख्य आरोपी माना है। प्रकाश के अनुसार मंगलवार की शाम को मां बबीता देवी घास काटने बधार गई थी। जब शाम हो गई तो घर नही पहुंची। खोजबीन होने लगी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अभी खोजबीन हमलोग कर ही रहे थे कि सुबह सूचना मिली कि बधार मां की लाश धान की खेत में पड़ी है।

मेरी मां के उपर हमेशा सुर्य देव यादव की कुदृष्टी रहती थी। जिसका वो विरोध करती थी। मुझे विश्वास है कि मेरी मां की हत्या सुर्यदेव यादव मेटा यादव के साथ मिलकर सुर्यदेव यादव के दो भतीजों ने हत्या कर दी है। ग्रामीण सूत्रों कि मानें तो सुर्यदेव यादव व बबीता के बीच काफी दिनों से अवैध संबध चल रहा था। सुर्यदेव अविवाहित था। वहीं बबिता के परिजन को इस संबंध के बारे में जानकारी थी। जिसको लेकर कई बार विरोध किया है। हलांकि पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here