माता-पिता के लिए जरूरी खबर, शुरू हुआ टीकाकरण का विशेष अभियान 

0
712

-माता-पिता रखे इसका विशेष ध्यान, तीन चरण में घर-घर जाएगी स्वास्थ्य विभाग की टीम
बक्सर खबर। यह खबर प्रत्येक माता-पिता के महत्वपूर्ण हैं। जो हाल के वर्षों में पिता बने हैं। अथवा जो बनने वाले हैं। और माता-पिता के लिए उसकी संतान से बढ़कर कुछ नहीं है। इस वजह से यह खबर बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि इन्हीं बच्चों को खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए घर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। आज 11 सितंबर को इसकी शुरुआत जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने ड्राप पिलाकर की। इसे इन्द्रधनुष अभियान का नाम दिया गया है। क्योंकि यह तीन चरण में चलेगा। पहले चरण की तिथि है 11 सितंबर से 16 तक। दूसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर एवं तीसरा चरण 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा।

अर्थात आप सजग रहे तो इस अवसर का लाभ आप घर बैठे उठा सकते हैं। क्योंकि स्वास्थ्य विभाग इसके लिए गांव-गांव में टोलियां भेज रहा है। इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि जो ग्रामीण टोले हैं। जहां के लोग कम जागरूक हैं। वहां विशेष ध्यान देना है। यह टीके उन बच्चों को लगेंगे। जिनकी उम्र दो वर्ष तक हो, अथवा पांच वर्ष के अंदर। इस लिए अभिभावक की जिम्मेवारी है वे इन तिथियों का ध्यान रखें। साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी कुछ महत्वपूर्ण टीके लगाए जाते हैं। सूचना के अनुसार जिले में 1300 से अधिक महिलाएं ऐसी हैं, जिनको इस अभियान के तहत प्रतिरक्षित किया जाएगा। कुल मिलाकर आप यह जान लिजिए। वह वैसे टीकें हैं जो बच्चों को 12 तरह के रोग से बचाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here