रिचार्ज नहीं हुआ मोबाइल तो महिला ने लगा ली फांसी

0
3699

बक्सर खबर। कभी-कभी ऐसी घटना होती है। जो गले नहीं उतरती। मुरार थाना के नचाप गांव में निराश देवी ने फांसी लगा अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सोमवार 4 नवम्बर की है। पुलिस को सूचना मिली तो वह भी मौके पर पहुंची। परिवार के लोगों ने बताया पति से अनबन हुई थी। उसका मोबाइल रिचार्ज नहीं कराया था। इस वजह से उसने फांसी लगा ली। पुलिस पहुंची तो शव जमीन पर रखा था। परिवार वाले घटना की कहानी बता रहे थे। पति विजय यादव के अनुसार उनकी शादी दस-ग्यारह वर्ष पहले हुई थी। दो पुत्र भी हैं सुमित और अमित।

पुलिस ने उसके मायके वालों को खबर दी। लड़की के पिता आए। उन्होंने ने भी अपने दामाद को निर्दोष बताया। पुलिस उलझन में थी क्या करे। परिवार वाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन, जांच में कई बाते ऐसी दिख रहीं थी। जिनकी वजह से शक पैदा हो रहा था। दो बच्चों की मां मोबाइल रिचार्ज के लिए फांसी लगा ले। यह कोई सामान्य घटना नहीं है। आस-पास के लोगों ने बताया विजय यादव दिल्ली में रहता है। उसका कोई न कोई दूसरा कनेक्शन है। इस संबंध में पूछने पर पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here