हैवानियत : सात वर्ष की बच्ची के साथ अनहोनी

0
3283

बक्सर खबर। खबर ऐसी है कि उसे कुछ  वाक्यों में निपटाना ही उचित है। सात वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई है। कोरानसराय थाना के कनझरुआं गांव में। पन्द्रह वर्षीय किशोर ने बच्ची के साथ ऐसा किया है। उसे गांव के विद्यालय तक ले गया। जहां उसने ऐसा किया। छोटी बच्ची को गांव के लोगों ने बचाया।

परिवार के लोगों को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोरानसराय की पुलिस ने पीड़ित पक्ष को महिला थाना बक्सर भेजा। यहां आने के बाद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। साथ ही किशोर भी हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन, वह भी नाबालिग है। इस लिए पुलिस दुविधा में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here