‌‌‌ बक्सर में विरासतों की हो रही अनदेखी : वीरेन्द्र

2
281

-विरासत विकास समिति ने लिया भोजपुर किले का जायजा
बक्सर खबर। विरासत विकास समिति के अध्यक्ष सह विधानसभा सदस्य वीरेन्द्र  कुमार ने शुक्रवार को बक्सर का दौरा किया। वे डुमरांव के समीप नया भोजपुर में अवस्थित राजा भोज के गढ़ का निरीक्षण करने गए। वहां लौटने पर जिला अतिथि गृह में उनका प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि उस किले के पास बहुत गंदगी जमा है। उसकी बदहाली का उल्लेख करना मुश्किल है। यह सरकार की विफलता का परिचायक है।

स्थल निरीक्षण को पहुंचे विरासत विकास उप समिति एक के सदस्य

मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि बक्सर में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं। लेकिन, सरकार के स्तर से अभी बेहतर कार्य नहीं हुआ है। हम इसकी रिपोर्ट सरकार को सौंपेंगे। उनसे अहिरौली के लड़ाई मैदान, चौसा युद्ध स्थल के बारे में भी पूछा गया। यह ज्ञात हुआ कि इन स्थलों का टीम शनिवार को जायजा लेगी।  उन्होंने कहा सरकार क्या चाहती है। यह तो वही जाने, लेकिन, सिर्फ एक जिले नहीं, हर जगह विरासतों की अनदेखी हो रही है। उनके साथ मौजूद डुमरांव के भाकपा विधायक अजीत कुशवाहा ने कहा कि सरकार दरिद्र है। इस वजह से विरासतों को संभालने का कार्य नहीं कर पा रही है। उनका कहना था, पूरे बिहार स्तर पर कार्य नहीं हो रहा है।

2 COMMENTS

  1. सही बात है। विरासत की ओर किसी का ध्यान केंद्रित नही है। बक्सर के लड़ाई मैदान जो सबसे बड़ी निर्णायक लड़ाई थी आज वो 23 कठ्ठा में सिमट कर रह गया है। आखिर वो मैदान कहा गई? बक्सर युद्ध स्थल को और भव्य रूप देना चाहिए था।

  2. सही बात है। विरासत की ओर किसी का ध्यान केंद्रित नही है। बक्सर के लड़ाई मैदान जो सबसे बड़ी निर्णायक लड़ाई थी आज वो 2-3 कठ्ठा में सिमट कर रह गया है। आखिर वो मैदान कहा गई? बक्सर युद्ध स्थल को और भव्य रूप देना चाहिए था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here