जदयू के निशान पर बक्सर से चुनाव लडऩा चाहते हैं गुप्तेश्वर पांडेय !

0
1175

-बिहार के वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुई चर्चा में बताया मातृभूमि को पहली पसंद
बक्सर खबर। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले एक्षीक सेवानिवृति लेने वाले डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय चुनाव लडऩे की इच्छा रखते हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन, दल कौन सा होगा और किसी सीट से वे चुनाव लडऩे की इच्छा रखते हैं। यह सवाल बहुत से लोगों के जेहन में कौंध रहा है। आम जन में इस बात को लेकर जितनी चर्चा है। उससे कहीं ज्यादा बेचैनी सत्ता पक्ष और विपक्ष में भी है। इस बीच बिहार के वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम के साथ उनकी लंबी बात हुई। जिसमें सीधे सवालों का उन्होंने सीधा जवाब दिया।

सवाल : आपकी राजनीतिक पारी क्या होगी?
इस सवाल में जवाब में उन्होंने स्पष्ट कहा। मेरे आइडीयल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। मैं उनके साथ काम करने को तैयार हूं। वे जहां से चाहेंगे, में उनके नेतृत्व में खड़ा हूं। उनके हाथ को मजबूत करुंगा। श्री पांडेय ने अपने संवाद में कहा। उन्होंने मेरे उपर बहुत विश्वास किया है। डीजीपी रहने के दौरान उन्होंने कभी भी रोका नहीं। फ्री काम करने का बेहतर अवसर प्रदान किया।
सवाल : आपके लिए कई विकल्प खुले हैं? लेकिन, आपकी प्राथमिकता किसी जगह को लेकर है?
पांडेय ने इसके जवाब में कहा मेरी पहली प्राथमिकता है। जहां मैं पैदा हुआ, जहां के लोगों ने मुझे प्यार, दुलार, डांट-फटकार दी। वहां से मेरी दिली इच्छा है। रही बात चुनाव की तो नीतीश जी जहां से कहेंगे। मैं चुनाव लडऩे के लिए तैयार हूं।

भाजपा के साथ फंस रहा है पेंच ?
बक्सर खबर। यहां हमने आपको गुप्तेश्वर पांडेय की इच्छा से अवगत करा दिया। लेकिन, बक्सर विधानसभा की सीट को लेकर भाजपा और जदूय में पेंच फंसा है। यह भाजपा की परंपरागत सीट है। यहां से पार्टी हमेशा अपना उम्मीदवार उतारती रही है। हालांकि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां महागठबंधन के उम्मीदवार के रुप में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में एक सवाल उठना लाजमी है। भाजपा क्या सह सीट जदयू के लिए छोड़ेगी। ऐसा हो भी सकता है, क्योंकि गठबंधन में कुछ भी संभव है।

लेकिन, कुछ लोगों का मानना है, भाजपा ऐसा करेगी नहीं। जिसको लेकर राजनीतिक अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। वहीं कुछ राजनीतिक सूत्रों का कहना है। गुप्तेश्वर पांडेय को बाल्मिकी नगर लोकसभा सीट से भी जदयू उम्मीदवार बना सकती है। वैसे आपको बताते चलें। गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत गेरूआबांध गांव के निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here