सरकारी कर्मचारी करें ड्रेस कोड का पालन : डीएम का आदेश

0
2007

बक्सर खबर। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी अधिकारियों को उनका ड्रेस कोड याद दिलाया है। अक्सर ऐसा देखा जाता है। वे अपनी ड्यूटी के दौरान जिंस व ऐसे भड़काउ वस्त्र पहनकर आते हैं। जो कार्यालय की संस्कृति के अनुरूप नहीं होता। ऐसी संस्कृति पर रोक लगाने के लिए विभाग ने पत्र जारी किया है। जिसका अनुपालन करने के लिए डीएम ने सभी विभागों को इसका आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कार्यालय में सभ्यता, शुद्धता और अनुशासन का ध्यान रखा जाए।

सभी पदाधिकारी, कर्मी सौम्य रंग के शालीन व गरिमा युक्त वस्त्र धारण करें। साथ ही अपनी हजामत बनवाकर, पहचानपत्र लगाकर कार्यालय में उपस्थित हों। डीएम ने यह आदेश 4 नवम्बर को जारी किया है। इसे तत्काल प्रभाव से अमल में लाने का आदेश दिया गया है। इसकी प्रति समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों, दोनों अनुमंडल तथा प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भेजी गई है। सभी इस आदेश का अनुपालन करेंगे। अर्थात जब जिलाधिकारी निरीक्षण के दौरान किसी कार्यालय अथवा प्रखंड में जाएंगे। इस दौरान कर्मियों को कार्यालय की संस्कृति के अनुरुप वस्त्र नहीं पाया तो यह समझते देर नहीं लगेगी। आप सरकारी निर्देशों और अपने कार्य के प्रति कितने सजग और जिम्मेवार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here