सरकार ने दी मंजूरी, हाथ से भी कटेगी भू लगान की रसीद

0
1001

बक्सर खबर। बिहार सरकार के निर्देश के बाद भूमि संबंधित सभी कार्य ऑनलाइन कर दिया गए थे। इस वजह से किसानों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। क्योंकि एक तो किसान वैसे भी बहुत जागरुक नहीं हैं। जो रसीद कटाने जाते थे। वे भी सर्वर की खराबी के कारण परेशान हो रहे थे। लगातार मिल रही इस तरह की शिकायत को देखते हुए सरकार ने यह आदेश जारी किया हैं।

अब कम्प्यूटर के साथ हाथ से भी भू लगान की रसीद कटेगी। फिलहाल एक माह तक सर्वर में आई खराबी को भी ठीक कर दिया जाएगा। यह जानकारी आज सदर अंचल कार्यालय से मिली। वहां जाने पर पता चला। सीओ डीएम साहब की बैठक में हैं। वहां मौजूद कर्मियों ने बताया कि सरकार ने इसकी अनुमति दे दी है। अर्थात किसान इसका लाभ उठा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here