दो दिन पहले गया था शादी में, गवां बैठा जान

0
834

बक्सर खबर। दो दिन पहले घर से मुनचुन बिंद शादी में शामिल होने गया था। मंगलवार को उसका शव गांव पहुंचा तो वहां कोहराम मच गया। घर वाले परिवार के नौजवान सदस्य के चले जाने का विलाप कर रहे थे। जिसे सुन लोगों के रोंगटे खड़े हो जा रहे थे।

वह जिले के भरियार ओपी अंतर्गत भरियार गांव का निवासी थी। सूत्रों ने बताया वह अपनी बुआ के यहां आरा जिला के शाहपुर थाना अंतर्गत चार घाट (बहोरनपुर के समीप) गांव गया था। 18 को शादी के बाद कुछ सदस्य बोलेरो से पटना जा रहे थे। यह भी उनके साथ निकला।

add

आरा-पटना पथ पर धमार के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो सड़क किनारे पलट गयी। गजरांज की पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों के अनुसार अन्य लोग घायल हुए थे। लेकिन, मुनचुन की वहीं मौत हो गई। पोस्टमार्टम आदि की प्रकिया होने के बाद मंगलवार को उसका शव गांव लाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here