हाजीपुर जोन के जीएम ने किया बक्सर स्टेशन का निरीक्षण

0
822

-अमृत भारत स्टेशन योजना के कार्य का लिया जायजा
बक्सर खबर। हाजीपुर रेल के जीएम तरुण प्रकाश ने शुक्रवार को बक्सर स्टेशन का निरीक्षण किया। उनके साथ दानापुर के डीआरए व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। दोपहर बाद वे बक्सर स्टेशन पहुंचे। यहां मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने कहा बक्सर मॉडल स्टेशन बनाया जाना है। इसका प्रारूप किस तरह व्यवस्थित हो। इस पर काम किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रघुनाथपुर, डुमरांव व चौसा का चयन किया गया है। इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि रघुनाथपुर में काम चल रहा है।

अन्य स्टेशनों पर प्रारूप के अनुरूप कार्य मूर्त रूप लेने वाला है। इन्हीं कार्यों की समीक्षा के लिए आज हमारी टीम यहां आई है। हालांकि कार्य कब तक पूरा होगा। इस बारे में उन्होंने स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की। बक्सर का स्टेशन सिर्फ यहीं के लिए वरन उत्तर प्रदेश के पड़ोसी जिलों के लिए भी महत्वपूर्ण स्थान है। जहां से प्रतिदिन सैकड़ों लोग यात्रा करते हैं। यहां यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए स्टेशन का कायाकल्प किया जाना जरुरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here