चिकित्सकों की लापरवाही से युवती की मौत, विरोध में सड़क जाम  

0
1863

-सिविल सर्जन ने आरोप को बताया गलत, प्रशासन ने कहा जांच होगी
बक्सर खबर। सरकारी अस्पताल का हाल बदहाल है। यह आरोप लगाते हुए नया बाजार के लोगों ने गुरुवार की दोपहर सदर अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि चिकित्सकों की लापरवाही से युवती की मौत हो गई। लोगों का आक्रोश नहीं थमा और ग्रामीण सड़क पर आ गए। उन लोगों ने बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। स्थिति विस्फोटक होते देख मौके पर सदर बीडीओ रोहित कुमार व नगर कोतवाल संजय सिन्हा पहुंचे। मृतक ऋचा के परिजनों को प्रशासन ने और पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

तब जाकर जाम समाप्त हुआ। आक्रोशित परिजनों ने बताया कि ऋचा के पेट में अचानक दर्द उठा। हम लोग दोपहर बाहर बजे उसे अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टर ने इमरजेंसी में भी देखने से इनकार कर दिया और पर्ची लाने को कहा। घंटे भर का समय गुजर गया। मरीज को हम लोग अंदर लेकर गए तो एक इंजेक्शन लगाया और पानी चढाने की बात कह डॉक्टर ने पल्ला झाड़ लिया। इस दौरान हमारे मरीज की मौत हो गई। उपचार में लापरवाही के संबंध में जब मीडिया के लोगों ने सिविल सर्जन एससी सिन्हा से पूछा तो उन्होंने इस आरोप को गलत बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here