गैस वेंडर से 17 हजार की लूट

0
675

बक्सर खबर। बाइक सवार अपराधियों ने आज रविवार को गैस वेंडर को लूट लिया। वारदात शहर के चरित्रवन स्थित शिक्षक कालोनी में हुई। दोपहर के वक्त श्मशान मोड का रहने वाला वेंडर अरुण कुमार शिक्षक कालोनी की तरफ से गैस बांट वापस लौट रहा था। तभी तीन बाइक सवार अपराधियों ने उसे दबोच लिया। वह डरा नहीं उनके साथ भीड़ गया। मारपीट शुरू हुई। लेकिन, उनके पास असलहा भी था।

जब अपराधियों ने उसे गोली मारने की धमकी दी। तो वह सहम गया। मौके का लाभ उठा तीनों अपराधी बाइक से उसके रुपये ले भाग गए। अरुण के अनुसार वह चरित्रवन स्थित भारत गैस एजेंसी में काम करता है। उसके पास 17000 से कुछ अधिक की रकम थी। उसने यह सूचना एजेंसी और नगर थाने को दी। पुलिस को उसने बताया कि सबने अपने चेहरे ढक रखे थे। दोपहर का वक्त था। इस लिए गली भी सुनसान थी। इस लिए अपराधी बगैर रोक-टोक के भागने में सफल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here