‌‌‌19 को होगा गड़हा महोत्सव, इस बार कवि सम्मेलन का आयोजन

0
402

-भोजपुरी के उत्थान पर होगी वृहद चर्चा, साहित्यकार भी होंगे शामिल
बक्सर खबर। बक्सर से लगे यूपी के भरौली में होने वाला गड़हा महोत्सव 19 दिसम्बर को आयोजित हो रहा है। इस बार यहां भोजपुरी लोक गीत के कलाकार नहीं वरन भोजपुरी साहित्य की मर्मज्ञ साहित्यकार व कवि इसमें शामिल होंगे। कवि सम्मेलन के माध्यम से इस वर्ष कुछ नया करने की सोच रखने वाले आयोजन समिति की रीढ़ भोजपुरी गायक व नायक गोपाल राय ने शुक्रवार को आयोजन से जुड़ी प्रमुख जानकारी दी।

यह आयोजन अखिल भारतीय भोजपुरी सेवा संस्थान के बैनर तले हो रहा है। चर्चा के दौरान यह बात भी उभर कर सामने आई कि कोविड की मौजूदा महामारी के कारण कार्यक्रम की सेहत पर असर पड़ा है। लेकिन, उसका उद्देश्य बरकरार रहे इस लिए कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ है। जिसमें अनिल चौबे, भूषण त्यागी, फजीहत गहमरी, सुमन दुबे, डंडा वाराणसी जैसे कवि शामिल हो रहे हैं। गडहा महोत्सव समिति के बिहार प्रांत के अध्यक्ष सुशील राय ने बताया कि 19 दिसम्बर को यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here