कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना तिवारी समेत चार ने किया बक्सर सीट से नामांकन

0
1003

-अभी तक 25 लोगों ने खरीदा है फार्म कल सर्वाधिक पर्चा दाखिल होने का अनुमान
बक्सर खबर। बक्सर विधानसभा सीट से बुधवार को चार लोगों ने नामांकन किया। जिसमें निर्वतमान विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, अश्विनी कुमार राय हिन्दू समाज पार्टी, रविराज निर्दलीय, सुनील कुमार जायसवाल राष्ट्रीय जन शक्ति पार्टी सेक्यूलर शामिल हैं।

इससे पहले दो और लोगों ने नामांकन किया है। निर्वाची पदाधिकारी केके उपाध्याय के अनुसार अभी तक इस सीट से छह लोगों ने नामांकन किया है। कुल 25 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र की खरीद की है। आज बुधवार को जीन आठ लोगों ने पर्चा खरीदा। उनके नाम इस प्रकार हैं। प्रदीप कुमार दुबे (पूर्व भाजपा प्रतयाशी), विश्वेश्वर पांडेय-सोहनी पट्टी, संजय कुमार चौबे, चिलबिला, निर्मल कुमार सिंह-चकरहसी बक्सर, संजय राय जोकहीं बक्सर, ध्रुव सिंह मझरियां, परशुराम चौबे महदह, शत्रुधन सिंह नेहरु नगर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here