‌‌‌हथियार के साथ चार अपराधी गिरफ्तार, पुलिस को मिली सफलता

0
1089

बक्सर खबर।(18 nov) :  लूट कांड में वांझित चार अपराधियों को डुमरांव अनुमंडल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो असलहे और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। जिनकी तलाश पुलिस को पिछले कुछ दिनों से थी। इस संबंध में पूछने पर पुलिस कुछ बताने से कतरा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस संबंध में पुलिस पीसी कर जानकारी मीडिया को देगी।

किस थाने की पुलिस ने कौन से मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूछने पर डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने पुष्टि की। लेकिन, घटना की पूरी जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा अभी पूछताछ चल रही है। आज ही सुबह सभी को पकड़ा है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद मीडिया को इसकी जानकारी दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ मीडिया जगत से जुड़े लोगों ने बताया यह मामला मुरार थाने से संबंधित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here