पहली को भगा दूसरी को घर ले आया, पुलिस देख हुआ फरार

0
673

बक्सर खबर। तीन बच्चों की मां को घर से मारपीट कर भगा दिया। वह मायके चली आई। लेकिन उसे क्या पता था। यह ससुराल वालों की साजिश है। आज जब अपने ससुराल पहुंची तो देखा वहां दूसरी महिला मौजूद है। जो खुद को संतोष राम की पत्नी बता रही है। यह शिकायत लेकर सोनी देवी डुमरांव थाने पहुंची और पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

पुलिस सक्रिय हुई और डुमरांव थाने पहुंची तो वह भाग निकला। पुलिस ने बताया औद्योगिक थाना के अहिरौली गांव निवासी सोनी देवी की शादी संतोष राम से पांच-छह वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन बच्चे भी है। महिला का आरोप है कि उसके साथ अक्सर मारपीट होती थी। दहेज भी मांगते थे। लेकिन अब उसके पति ने सावित्री नाम की दूसरी महिला से शादी कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here