‌‌दानापुर से मुंबई जा रही होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग

0
1403

-दुर्घटनाग्रस्त बोगी को बक्सर में ट्रेन से किया गया अलग
बक्सर खबर। दानापुर से मुंबई जा रही होली स्पेशल 01410 अप लोक मान्य तिलक एक्सप्रेस की एसी बोगी में मंगलवार की रात आग लग गई। दुर्घटना बक्सर और आरा स्टेशन के मध्य कारीसाथ स्टेशन के पास हुई। रात साढ़े बारह बजे के लगभग यह वाकया हुआ। सूचना मिलने के बाद मौके पर राहत व बचाव दल की टीम पहुंची। आग पर मशक्कत के बाद काबू पाया गया। रेल अधिकारियों ने बताया बोगी खाली थी।

कोई यात्री हताहत नहीं हैं। उस ट्रेन को बक्सर लाया गया। इतना सब होते बुधवार की सुबह हो चुकी थी। उस बोगी को ट्रेन से काटकर अलग किया गया। जिसमें आग लग गई थी। उसके उपरांत यहां से सुबह 9:30 बजे ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना किया गया। स्टेशन मास्टर के अनुसार इस हादसे के कारण लगभग चार-पांच घंटे तक अप लाइन का परिचालन प्रभावित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here