‌‌‌तकनीकि खराबी के कारण वायु सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

0
3148

-धनसोई थाना के मानिकपुर हाई स्कूल मैदान में उतरे जवान
बक्सर खबर। भारतीय वायु सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर तकनीकि खराबी के कारण जिले के मानिकपुर गांव में उतरा है। यह इलाका धनसोई थाना के अंतर्गत आता है। पूछने पर इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस कप्तान नीरज सिंह ने बताया हमें सुरक्षा कारणों से सूचना दी गई है। जिसका इंतजाम किया जा रहा है।

वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार डबल ब्लेड वाले हेलीकॉप्टर में लगभग दस लोगों की टीम मौजूद है। अपराह्न छह बजे के आस-पास यह मानिकपुर हाई स्कूल के मैदान में उतरा। यह कहां से कहां जा रहा था। इसकी जानकारी फिलहाल किसी को नहीं है। मौके पर चारो तरफ से घेराबंदी कर दी गई है।

-देखने के लिए मौके की तरफ दौड लगाते लोग

सोशल मीडिया पर फोटो हो सकता है खतरनाक
बक्सर खबर। जैसे ही हेलीकॉप्टर के उतरने की बात लोगों को पता चली। खबर आग की तरह फैल गई। कुछ लोग उसका नंबर सहित फोटो व वीडियो शेयर करने लगे। पाठकों की जानकारी के लिए बता दें। ऐसा करना गैर कानूनी है। क्योंकि हर वायुयान  पर उसका नंबर अंकित रहता है। ऐसे में उसे दिखाना और प्रसारित करना अपराध की श्रेणी में आता है। इसका ध्यान रखें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here