आठवीं के छात्र का अपहरण, परिजनों को संदेह

0
3641

बक्सर खबर। दो दिन पहले आठवीं कक्षा का छात्र आशीष कुमार घर से काली मंदिर गया था। वापस नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसके अपहरण की शिकायत डुमरांव थाने में दर्ज करायी। घटना बुधवार की है। डुमरांव टेक्सटाइल कालोनी में रहने वाले गजेन्द्र तिवारी का बेटा डीएवी स्कूल का छात्र है। बुधवार की शाम तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच गुरुवार को एक फोन आया।

बात करने वालों ने कहा तीस लाख रुपये का इंतजाम करो। नहीं तो बेटे की जिंदगी से हाथ धो बैठोगे। घर वालों के हाथ-पांव फूलने लगे। तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच शुरू हुई तो आज शुक्रवार को कुछ सुराग हाथ लगे। पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की। कई बातें खुलकर सामने आई हैं। लेकिन, अभी तक आशीष का पता नहीं चला है। पूछने पर पुलिस मामले में कुछ भी बताने से बच रही है। क्या फिरौती मांगने वाले का दुबारा फोन आया था। पुलिस ने कहा  शिकायत में फिरौती की बात सामने नहीं आई है।  फिलहाल उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस का कहना है हम इस प्रयास में जुटे हैं। उसे सुरक्षित बरामद कर लिया जाए। उसके बाद ही हम लोग कुछ कहेंगे। थाने से कोई जवाब नहीं मिलता देख डुमरांव डीएसपी केके सिंह से इस बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा जांच सही दिशा में बढ़ रही है। फिलहाल इतनी ही जानकारी दी जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here