‌‌‌बक्सर के आठ लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

0
8170

-मृतकों में महिलाएं भी शामिल, ट्रक से टकराई स्कार्पियो
बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना रविवार की देर शाम आठ बजे के लगभग मोहनियां थाना के शिवपुर गांव के समीप हुई। यह इलाका भभूआ जिला में आता है। इस सिलसिले में मोहनियां डीएसपी दिलीप कुमार से बात हुई तो उन्होंने आठ लोगों के मौत की पुष्टि की। जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं। लेकिन, वह यह नहीं बता सके कि मृतक कहां के हैं। दुर्घटना कैसे हुई। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सफेद रंग की स्कार्पियो मोहनिया से वाराणसी की तरफ जा रही थी।

तभी शिवपुर गांव के समीप उनकी टक्कर एक बाइक सवार से हो गई। गति तेज होने की वजह से स्कार्पियो भी अनियंत्रित हो गई और डीवाइडर को पार करते हुए दूसरी तरफ के लेन में जा पहुंची। इतने में सामने से आ रहे कंटेनर से उसकी टक्कर हो गई। स्कार्पियो में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं मीडिया ने अपने सूत्रों से ज्ञात करने का प्रयास किया तो यह जानकारी मिली। मृतकों में एक प्रकाश राय मुफस्सिल थाना के कम्हरियां गांव के रहने वाले हैं। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि इस दुर्घटना में एक भोजपुरी गायक के मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here