एमएलसी राधाचरण सेठ को ईडी ने किया गिरफ्तार

0
2550

-आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ के बाद लिए गए हिरासत में
बक्सर खबर। बक्सर-आरा के विधान पार्षद राधाचरण सेठ को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के अनुसार बुधवार को आरा में स्थित उनके फार्म हाउस पर छापेमारी के बाद सेठ से पूछताछ चल रही थी। उसके उपरांत ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सेठ वैसे राजद की सीट पर एमएलसी बने थे। लेकिन, कुछ वर्ष पांच-छह विधान पार्षदों के साथ जेडीयू में शामिल हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलके में बेचैनी बढ़ गई है। सेठ बिहार में बालू के कारोबार से जुड़े हैं। इस वजह से अक्सर चर्चा में भी रहते हैं।

सूचना के अनुसार ईडी ने आरा के बाबू बाजार स्थित आवास, अनाईठ फार्म हाउस, शहीद भवन और बाईपास होटल में छापामारी की थी। उसके बाद राधाचरण सेठ और उनके बेटे कन्हैया कुमार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यह क्रम घंटो चला। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों की माने तो सेठ एक जमाने में आरा स्टेशन पर जलेबी बेचते थे। फिर उनके हाथ जैसे पारस पत्थर लग गया। वे धीरे-धीरे करोड़पति बन गए। उनकी गिरफ्तारी के बाद बाजार में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पूछने पर आरा एसपी प्रमोद कुमार ने इसकी पुष्टि की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here