इतिहास रचेगा डुमरांव, शहीदों के सम्मान में निकलेगी 300 फिट लंबी तिरंगा यात्रा

0
356

बक्सर खबर। 16 अगस्त की तारीख डुमरांव के लिए खास है। यहां प्रत्येक वर्ष इस तिथि को शहीद दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्वयं शक्ति संगठन ने यादगार बनाने का निर्णय लिया है। पूर्व की भांती इस वर्ष भी तिरंगा यात्रा निकलेगी। लेकिन, इस वर्ष इसकी लंबाई 101 मीटर होगी। प्रशांत कुमार बताते हैं हमें उस तिथि का बेसब्री से इंतजार है। शुक्रवार को शाहिद दिवस के दिन पूरे शहर में स्वयं शक्ति के बैनर तले 101 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकलेगी।

यह ऐतिहासिक और पूरे जिले के लिए गर्व की बात होगी। यात्रा के आयोजक स्वयं शक्ति संगठन के सदस्यों ने बताया कि इस बार तिरंगा यात्रा के साथ-साथ उसमे झांकियां व अन्य प्रदर्शनियां शामिल हैं। जो अपने आप मे अद्भुत होंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर सारी तैयारियां चल रही है, कुछ काम शेष जो जल्द पूरा हो जाएगा। यात्रा में पूरे जिले व अन्य जगहों से काफी संख्या में लोग आते है। उन्होंने बताया कि इस बार भीड़ ज्यादा रहने का अनुमान है। ज्ञात हो कि सन 1942 के शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार द्वारा हर वर्ष 16 अगस्त को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। पिछली बार स्वयं शक्ति के तत्वावधान में 51 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गयी थी। इस वर्ष उसे बढ़ा कर दूना कर दिया गया है। साथ ही उसमें क्षाकियों को भी शामिल किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here