दुर्घटना में डाक्टर सुनील राय की मौत

0
1298

-यूपी की सीमा में हुआ हादसा
बक्सर खबर। दुर्घटना में प्राइवेट पै्रक्टिस करने वाले चिकित्सक सुनील राय की मौत हो गई। वे बड़का ढ़काइच के रहने वाले थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनके साथ यह दुर्घटना उत्तर प्रदेश की सीमा में हुई। वीर कुंवर सिंह सेतु के दूसरी तरफ स्थित उजियार में उनका निजी क्लिनिक था। रोज ही वहां प्रैक्टिस के लिए जाते थे।

सोमवार की शाम वहां से लौटने के दौरान उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गयी। सर में गहरी चोट लगी। उन्हें उपचार के लिए विश्वामित्र नर्सिंग होम लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना स्थल, थाना नरहीं जिला बलियां की सीमा में आता है। जानकारों ने बताया वे स्वभाव से बहुत ही अच्छे थे। उनकी दो बेटियों हैं। सामाजिक कार्यो में भी उनकी रुचि रहती थी। धर्म जागरण के जिला संयोजक का दायित्व उनके जिम्मे था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here