‌‌राष्ट्रीय एकता दिवस पर डीएम व एसपी ने दिलाई शपथ

0
439

किला मैदान और ईटाढ़ी रोड में हुआ दौड़ का आयोजन
बक्सर खबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर आज सुबह एकता दौड़ का आयोजन किया गया। किला मैदान के पास आयोजित कार्यक्रम में डीडीसी, एसडीओ और अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी और आमजन शामिल हुए। वहीं दूसरी तरफ इटाढ़ी रोड में पुलिस लाइन तक दौड़ का आयोजन हुआ। जिसमें डीएम राघवेन्द्र सिंह, एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा, एसडीओ केके उपाध्याय व अन्य लोग शामिल हुए।

इसके अलावा डीएम राघवेन्द्र सिंह ने समाहरणालय में कर्मचारियों को एवं एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने अपने कार्यालय परिसर में पुलिस पदाधिकारियों को राष्ट्रीय एकता के लिए आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने लिए अपना योगदान करने की शपथ दिलायी। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन तक हुई दौड़ के उपरांत वहां पौधा भी लगाया गया। साथ ही सबने देश के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल को भी याद किया।

शपथ दिलाते एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here