‌‌‌घर में सो रहे दिव्यांग की गोली मार हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस

0
2351

-पूर्व की अदावत से घटना को जोड़ कर देख रहे लोग  
बक्सर खबर। गांव के बाहर पलानी डालकर रह रहे दिव्यांग की गोली मार हत्या कर दी गई है। घटना धनसोई थाना के चपटही गांव की है। मृतक सहेन्द्र राम (65) को सर के पास गोली लगी है। शव अभी भी उसी झोपड़ी में पड़ा है। जहां वे रहते और दुकान चलाते थे। मौके पर जांच के लिए पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं। परिजनों के अनुसार घटना रविवार की रात दो बजे के लगभग हुई। उनका छोटा पुत्र निरंजन जो अभी अव्यस्क है। उनके साथ झोपड़ी में सोया था। पांच की संख्या में लोग वहां पहुंचे और उसे जगाकर वहां से भगा दिया।

उसके जाने के बाद सहेन्द्र के कनपटी के पास गोली मार दी गई। मौके से 315 बोर का खोखा भी मिला है। वे चार पुत्रों के पिता थे। दो बाहर काम करते हैं और एक जेल में है। छह माह पहले इसी गांव के सत्यनारायण राम की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या हुई थी। वह उसी मामले का आरोपी है। लोग उसी घटना से इसे भी जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल पुलिस वहां पूछताछ कर रही है। सदर एसडीपीओ धीरज कुमार भी वहां पहुंचे हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here