– गोरख राम रखे गए वेटिंग में, शाम तक दूसरी सूची हो सकती है जारी
बक्सर खबर। सदर डीएसपी गोरख राम का तबादला हो गया है। उनकी जगह 2018 बैच के डीएसपी धीरज कुमार बक्सर अनुमंडल के नए पुलिस पदाधिकारी होंगे। इसकी सूची राज्य के गृह विभाग ने जारी कर दी है। सूचना के अनुसार धीरज फिलहाल मुजफ्फरपुर में यातायात डीएसपी का कार्य देख रहे हैं।
लेकिन, तत्काल वे यहां का पदभार ग्रहण करेंगे। सूची के अनुसार गोरख राम को प्रतिक्षा सूची में रखा गया है। उनकी कहीं तैनाती नहीं हुई है। राज्य मुख्यालय द्वारा जो सूची जारी हुई है। उसमें 35 डीएसपी का तबादला किया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है। दूसरी सूची भी आज देर शाम तक जारी हो सकती है।





























































































