पुण्यतिथि पर याद की गई धरिक्षणा कुंवर

0
183

– शिक्षा के क्षेत्र में याद किया गया उनका योगदान
बक्सर खबर। कुछ लोग ऐसे होते हैं। जो अपनी पहचान छोड़ जाते हैं। ऐसे ही व्यक्तित्व की धनी धरिक्षणा कुंवर की 19 दिसंबर को पुण्यतिथि है। डुमरांव के डीके कॉलेज में उनकी प्रतिमा भी स्थापित है। जहां कालेज परिवार के लोगों ने मिलकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। उन्होंने डीके कालेज सहित कई शिक्षण संस्थानों के लिए भूमि दान दी और धन देकर उनका निर्माण भी कराया। जिले के राजपुर प्रखंड मुख्यालय पर भी उन्होंने स्कूल के लिए जमीन दी थी। बक्सर में अस्पताल के मरीजों को ठहरने के लिए धर्मशाला निर्माण भी कराया था। जिस पर अब कई लोगों ने अवैध कब्जा जमा लिया है।

उनकी याद में रविवार को डीके कॉलेज में आयोजित समारोह के दौरान वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ धीरेंद्र कुमार सिंह व कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एमवी कॉलेज के प्राचार्य सीएस पाठक, प्रो अखलाक अहमद, प्रो अवनीश सिंह, प्रो रमेंद्र सिंह, प्रो सरोज राम, प्रो उषा रानी पाठक आदि ने विचार व्यक्त किए। समारोह में विकास रंजन सिंह, अखिलेश्वर सिंह, ब्रजेश प्रसाद सिंह, अजीत कुमार सिंह, भगवानजी राय, अभिमन्यु कुमार, मनोज कुमार सिंह समेत कई अन्य कालेज कर्मी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here