सिमरी के प्रमुख पति व उप प्रमुख पर जानलेवा हमला

0
2275

– धरने पर बैठी प्रखंड प्रमुख, सदर अस्पताल में चल रहा उपचार
बक्सर खबर। सिमरी की प्रखंड प्रमुख प्रियंका पाठक के पति नीरज पाठक के ऊपर कुछ लोगों ने शुक्रवार को जानलेवा हमला कर दिया। इस घातक हमले में उप प्रमुख चंदन कुंवर को भी चोटें आई हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल किया गया है। वहां इन दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ हमले के विरोध में प्रखंड प्रमुख प्रियंका पाठक ने अस्पताल के गेट पर धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कुछ लोग हमारी हत्या करना चाहते हैं। और प्रशासन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा।

पूछने पर उनको जानने वालों ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। प्रखंड मुख्यालय पर पंचायत समिति की बैठक थी। कार्रवाई समाप्त हो जाने के बाद लोग बाहर निकल गए। यह दोनों लोग अपनी गाड़ी में बैठ जिला मुख्यालय के लिए प्रस्थान कर रहे थे। तभी कुछ दूर आगे 15-20 की संख्या में मौजूद लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और दूर से ही ईट-पत्थर चलाने लगे। मजबूरन गाड़ी रोकनी पड़ी। फिर उन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। फिलहाल यही सूचना मिली है। वैसे सूत्रों की माने तो प्रमुख व उनके पति घटना के जिम्मेदार लोगों का नाम भी बता रहे हैं। लेकिन, पुलिस ने अभी उनकी शिकायत दर्ज नहीं की है। लेकिन, पीड़ित पक्ष सिमरी प्रखंड के ही रहने वाले सत्यनारायण दुबे व उनके परिवार के लोगों का नाम ले रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here