करंट लगने से झुलसा किशोर

0
1209

बक्सर खबर। ग्यारह हजार वोल्ट प्रवाहित बिजली का तार छू जाने से सोमवार को सत्रह वर्षीय किशोर गुड्डू राम झुलस गया। उसे उपचार के पहले रोहतास जिले के दिनारा अस्पताल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत देखते हुए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल किशोर का उपचार चल रहा है।

सूत्रों ने बताया कि वह धनसोई थाना के सिकठी गांव निवासी सुदामा राम का पुत्र है। सोमवार को ही अनजाने में उसे करंट लग गया। इस वजह से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया। गांव के नजदीक दिनारा है। इस लिए उसे वहां ले जाया गया। इसकी सूचना सिमठी पंचायत के मुखिया पति ने बक्सर खबर को दी।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here