अपराधी चंचल मिश्रा असलहे समेत गिरफ्तार, तीन अन्य हिरासत में

0
3881

बक्सर खबर। अपराधी चंचल मिश्रा को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से पिस्तौल भी बरामद की है। इसके अलावा तीन युवक और गिरफ्तार किए गए हैं। जिनके नाम शिवम ठाकुर व मंटू राय हैं। एक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार इनकी गिरफ्तारी कमरपुर के पास से हुई। यह जानकारी सदर डीएसपी सतीश कुमार ने दी। सूत्रों के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार रात उनको गिरफ्तार किया गया। फिलहाल उनके पूछताछ जारी है। पकड़े गए लोगों में एक युवक एमवी कालेज का छात्र प्रतिनिधि भी है।

पुलिस ने बताया चंचल मिश्रा औद्योगिक इलाके के पीछे बसी कालोनी का रहने वाला है। पिछले वर्ष उसे राजपुर थाना के महावीर स्थान के पास चोरी की स्कार्पियो के साथ गिरफ्तार किया गया था। वहां भी पुलिस ने पिस्तौल बरामद की थी। तभी से पुलिस के रिकार्ड में चंचल का नाम बड़े अपराधियों में शुमार हो गया। एक बार वह गिरफ्तार हुआ है। पुलिस उससे कुछ उगलवाना चाहती थी। अब क्या राज खुलकर सामने आते हैं। यह पुलिस ही बताएगी। यह जरुर पता चला कि यह चारों बोलेरो से कहीं जा रहे थे। तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here