‌‌सारिमपुर का आरजू निकला जाली नोट का तस्कर, यूपी पुलिस ने तीन को दबोचा

0
1634

-दिवाली पर नोट खपाने की थी तैयारी, असलहे भी बरामद
बक्सर खबर सारिमपुर का रहने वाला आरजू खां उर्फ रकीब पुत्र रफीक खां यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। उसके अन्य दो साथी भी पकड़े गए हैं। तीनों के पास से 1 लाख 76 हजार रुपये बरामद हुए हैं। सभी नोट पांच सौ और दो सौ के हैं। बलियां जिला की सर्विलांस टीम ने इसको लेकर जो प्रेस नोट जारी किया है। उसके अनुसार 26 अक्टूबर उसे नरही थाना और सर्विलांस टीम (स्वाट) ने संयुक्त रुप से भरौली के पास रेड की। सूचना मिली थी, तीन लोग जाली नोट लेकर पहुंच हैं। उसे बाजार में खपाने की तैयारी है। त्वरित कार्रवाई हुई तो पकड़े जाएंगे। अन्यथा उनके पास कार मौजूद है। वे निकल भागेंगे। तत्काल वहां रेड हुई।

पुलिस को देख भागने लगे। लेकिन, उन्हें बल प्रयोग कर रोका गया। पूछताछ में पता चला उनके नाम आरजू खां बक्सर, शेषनाथ यादव पुत्र नागेश्वर यादव, निवासी कपूरी नारायनपुर, थाना फेफना, संजय यादव पुत्र चन्दि्रका यादव ग्राम चचया, थाना बलियां नगर। इनके पास से तीन कटृटे व छह कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह नोट बिहार से उन्हें मिलता है। 500 का नोट 400 में, 200 का नोट 150 एवं 100 का नोट 75 रुपये में परिवर्तित करते हैं। दिवाली पर इस नोट को बाजार में बदलने आए थे। उनके अनुसार छह माह से वे इस धंधे में है। वहीं बक्सर एसपी ने पूछने पर बताया लोकसभा चुनाव के दौरान ही आरजू के बारे में पुलिस को सूचना मिली थी। लेकिन, वह पकड़ में नहीं आया। उसका आपराधिक रिकार्ड तलाशा जा रहा है। एसपी की सूचना पर ध्यान दें तो पता चलेगा। यह चुनाव पूर्व से ही इस कारोबार में संलिप्त है। इनके पास से जो दो कारें बरामद हुई हैं। उसका कागजात भी वे प्रस्तुत नहीं कर पाए।
यूपी पुलिस के अनुसार बरामदगी
बक्सर खबर।
1- 1,76,000/- रुपये के जाली नोट तथा 800/- रूपये के असली नोट।
2-03 अदद कट्टा व 06 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद।
3- 01 हुण्डई कार नं0 BR44 A4303 व 01 टाटा टिगोर नं0 (UP61 AJ 0629)
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- गगनराज सिहं प्रभारी निरीक्षक नरही जनपद बलिया मय हमराह।
2- उ0नि0 कुलदीप सिंह थाना नरही बलिया मय हमराह।
3- उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी स्वाट टीम जनपद बलिया ।
4-उ0नि0 अश्वनी पाण्डेय प्रभारी सर्विलांस जनपद बलिया।
5-उ0नि0 संजय सरोज स्वाट टीम बलिया।
6- हे0का0 श्याम सुन्दर सिंह यादव
7- आरक्षीगण- सर्विलांस/स्वाटः- राकेश यादव, शशि प्रताप सिंह, रोहित यादव, अनुप सिंह, अतुल सिंह, अनिल पटेल, वेद प्रकाश दूबे, जसवीर सिंह, विजय राय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here